Ind vs Aus: एडिलेड हार के बाद गाबा टेस्ट में इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी! ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर 14 दिसंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप को शामिल किया जा सकता है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

India vs Australia 3rd Test Brisbane: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. ये मैच एडिलेड में खेला गया. पूरे मैच में सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. गेंदबाजी में बुमराह-सिराज ने पहली पारी में 4-4 विकेट झटके. हालांकि दूसरी पारी में किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली. भारत की ओर से गेंदबाजों में हर्षित राणा काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 16 ओवर में 86 रन दिए जो टेस्ट मैच के लहजे से काफी महंगे हैं. रविचंद्रन अश्विन की फिरकी नहीं चली, और ट्रेविस हेड ने उनकी गेंदों पर जमकर रन लूटे.