CBSE 12th Result: क्या ऑन-स्क्रीन मार्किंग में बदल गई छात्र की कॉपी? क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टूडेंट वेदांत श्रीवास्तव की कहानी
CBSE Student Viral Answer Sheet: सीबीएसई 12वीं के छात्र वेदांत श्रीवास्तव ने फिजिक्स की आंसर शीट मंगवाई, तो पाया कि पहले पन्ने के अलावा अंदर की पूरी कॉपी किसी और छात्र की हैंडराइटिंग में थी. इस चौंकाने वाले मामले ने सीबीएसई की डिजिटल 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT

ऑन-स्क्रीन मांर्किंग में गड़बड़ी
CBSE Class 12th Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले एक छात्र वेदांत श्रीवास्तव की कहानी तेजी से वायरल हो रही है. इस मामले ने न सिर्फ देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड की मूल्यांकन सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि लाखों छात्रों और उनके माता पिता की चिंता भी बढ़ा दी है. सवाल ये है कि क्या साल भर दिन-रात जागकर पढ़ाई करने वाले छात्र के साथ ऐसा ब्लंडर हो सकता है कि उसकी पूरी आंसर शीट ही बदल जाए? वेदांत की कहानी कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रही है.