अब नहीं लगेगी गैस के लिए लंबी कतारें, मोदी सरकार ने निकाला सप्लाई का नया फॉर्मूला
होर्मुज तनाव के कारण पैदा हुए एलपीजी संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने आवंटन का नया तरीका निकाला है. अब राज्यों को 70% गैस मिलेगी, जबकि उद्योगों के लिए सप्लाई की सीमा तय कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

lpg
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम (Ceasefire) होने से भले ही वैश्विक तनाव कम हो गया हो लेकिन भारत में एलपीजी की किल्लत अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तेल और गैस की आवाजाही एक महीने से ज्यादा समय तक ठप रहने के कारण देश में गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. इस कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने अब राज्यों और उद्योगों के लिए एलपीजी आवंटन का एक नया और सख्त फॉर्मूला तैयार किया है.