Chandrapur Crime: महिला पुलिसकर्मी ही निकली पिता की कातिल...3 साल बाद हत्या का खुलासा हुआ तो प्रेम संबंधों वाली ये कहानी पता चली
Chandrapur murder case: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सामने आए सनसनीखेज मर्डर केस में एक महिला पुलिसकर्मी बेटी ही अपने पिता की कातिल निकली. प्रेम संबंधों में रोड़ा बनने पर बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर जहर देकर हत्या की साजिश रची. 3 साल तक मामला दबा रहा, लेकिन अब प्रेमी के खुलासे के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

3 साल पहले बेटी ने ही पिता की ली थी जान
जब एक बच्चा जन्म लेता है तो मां-बाप उसके परवरिश के लिए अपनी जी-जान लगा देते है. बच्चे के जन्म लेने से अपनी अंतिम सांस तक मां-बाप उसके लिए हर वो चीज करते है जो उनके लिए जरूरी होता है. लेकिन महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी ने ही अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया है. इस हत्या में बेटी ने अपने प्रेमी को शामिल किया और मामला पूरी तरह दब गया था. लेकिन अब 3 साल बाद उसी प्रेमी ने इस मामले की पोल खोल दी है, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आइए विस्तार से जानते हैं इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी.