उम्र में 7 साल का फासला..विवाद हुआ तो प्रेमी ने चार्जर की डोरी से लिव-इन पार्टनर का कर दिया कत्ल, फिर दिखाई ये चालाकी, जो नहीं आई काम
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 22 साल के युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, लेकिन 20 दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का खुलासा कर दिया.
ADVERTISEMENT

chandrapur murder case
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी ही लिव-इन पार्टनर की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले मोबाइल चार्जर के तार से महिला का गला घोंटा और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की. लेकिन कहते हैं न कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, करीब 20 दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपी के झूठ की पोल खोल दी.