बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर: ममता बनर्जी को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, खास सिपहसालार चंद्रिमा भट्टाचार्य ने छोड़े सभी पद
विधानसभा चुनाव में हार के बाद संकट से जूझ रही टीएमसी को बड़ा झटका देते हुए ममता बनर्जी की बेहद करीबी और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक व प्रशासनिक पदों से इस्तीफा दे दिया है.
ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल में ममता को एक और बड़ा झटका
विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद पहले से ही मुश्किलों के भंवर में फंसी तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा और करारा झटका लगा है. ममता बनर्जी की बेहद करीबी, भरोसेमंद और टीएमसी की 'राइट हैंड' कही जाने वाली वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.
