Charchit Chehra: जिस अभिजीत दीपके ने कभी राहुल गांधी का उड़ाया था मजाक, आज क्यों पड़ रही है उनके समर्थन की जरूरत? जानिए पूरी कहानी
Charchit Chehra: अभिजीत दीपके इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर सुर्खियों में हैं. कभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मजाक उड़ाने वाले अभिजीत दीपके आज अपने आंदोलन के लिए उनके समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं. जानिए अभिजीत दीपके और राहुल गांधी के पुराने विवादित पोस्ट से लेकर मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम तक की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

अभिजीत दीपके को पड़ी राहुल गांधी के समर्थन की जरूरत
दिल्ली के जंतर-मंतर एक बवंडर अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल ने उठाया था जिसने कांग्रेस की नींव हिला दी थी. 15 साल बाद एक और सियासी बवंडर बड़ा हो रहा है जिसके निशाने पर बीजेपी है. कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के मीम पेजों से निकलकर सीधे देश की संसद के सामने दस्तक दी हुई है. इस बंवडर का नायक बना है अभिजीत दीपके नाम का एक नौजवान जो अमेरिका की आलीशान जिंदगी छोड़कर जंतर-मंतर की सड़कों पर जून की गर्मी में खुद को जलाने आ गया. अभिजीत दीपके, उस लड़के का नाम है जो राजनीति में आते रातोंरात स्टार बनकर चर्चित चेहरा बना और उनके एक जुनून ने देश की राजनीति और सरकार हिला दी है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
