IIT और LSE से पढ़ाई, McKinsey की जॉब छोड़ी... जानिए CJP के मुख्य रणनीतिकार आशुतोष रांका की पूरी कहानी

Ashutosh Ranka Biography: IIT कानपुर और LSE से पढ़ाई करने वाले आशुतोष रांका CJP के छात्र आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकार के रूप में चर्चा में हैं. McKinsey की हाई-प्रोफाइल नौकरी छोड़कर सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की राह चुनने वाले आशुतोष ने NEET पेपर लीक आंदोलन में अहम भूमिका निभाई. जानिए जयपुर से IIT और LSE तक का उनका सफर, CJP में एंट्री और सरकार के साथ बातचीत में उनकी भूमिका की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Ashutosh Ranka Biography
Ashutosh Ranka Biography
Google CTA

साल 2011 में अन्ना हजारे के एक आह्वान पर देश के बड़े-बड़े कॉर्पोरेट और आईआईटी से पढ़े नौजवान अपनी लाखों-करोड़ों की नौकरियां छोड़कर जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पहुंच गए थे. इतिहास ने एक बार फिर खुद को दोहराया और दिल्ली का जंतर-मंतर एक अभूतपूर्व छात्र आंदोलन का गवाह बना. NEET पेपर लीक विवाद को लेकर सड़कों पर उतरी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने सरकार की मानिए नींद उड़ा दी. इस आंदोलन में सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके जैसे बड़े चेहरों के साथ-साथ एक ऐसा पढ़ा-लिखा चेहरा पर्दे के पीछे और सामने मजबूती से खड़ा रहा, जिसने देश के युवाओं की आवाज बनने के लिए करोड़ों के कॉर्पोरेट पैकेज और आरामदायक जिंदगी को लात मार दी. यह कहानी है आशुतोष रांका की, जो CJP के इस पूरे छात्र आंदोलन के मुख्य रणनीतिकार और थिंक टैंक बने.