Charchit Chehra: कभी थे भारत के एडटेक किंग, अब जेल की नौबत...जानिए BYJU’S वाले बायजू रवींद्रन की कहानी
Byju Raveendran Story: BYJU’S के फाउंडर रवींद्रन की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. कभी देश के सबसे बड़े एडटेक किंग और अरबपति कहलाने वाले बायजू रवींद्रन आज कानूनी संकट और जेल की नौबत तक पहुंच गए हैं. जानिए कैसे केरल के एक मैथ्स टीचर ने स्टेडियम में हजारों छात्रों को पढ़ाकर BYJU’S जैसा 1.84 लाख करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया और फिर सब गंवा दिया.
ADVERTISEMENT

Byju's Founder Raveendran Story
दुनिया भर में रॉकस्टार सिंगर, एक्टर, स्पोर्ट्समैन, सेलिब्रिटी हुआ करते हैं, लेकिन रॉकस्टार टीचर के बारे में न कभी किसी ने सोचा, न जाना. बायजू रवींद्रन के सपने भी रॉकस्टार बनने वाले नहीं थे लेकिन तकदीर जब अपना रंग दिखाती है तब पता नहीं कौन कहां पहुंच जाएं. रंक को राजा और राजा से रंक तकदीर तो बना सकती है लेकिन उससे पहले काम करता है अपना गुणाभाग.