Charchit Chehra: कौन हैं देवेंद्रनाथ महतो, जो बन गए रांची के छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा? जानिए पूरी कहानी
Charchit Chehra Devendra Mahto: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र लगातार JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. इसी बीच छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो इस आंदोलन का बड़ा चेहरा बनकर उभरे है. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए छात्र आंदोलन और देवेंद्र की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Devendranath Mahato Profile
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन से समाज भी बदला और देश की राजनीति भी. जो सरकार नहीं झुकने के लिए जानी जाती थी उसने जंतर मंतर के आंदोलन की ताकत के आगे घुटने टेके हुए देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लिया. जंतर मंतर के शांत होते ही दूर रांची में एक और आंदोलन सुलग उठा. दिल्ली में छात्रों के अधिकारों की जो अलख जगी थी, ठीक वैसा ही जंतर-मंतर अब रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सजा हुआ है.
