Charchit Chehra: कौन हैं ध्रुव राठी, जो जर्मनी से भारत आकर CJP के मंच पर उतरे? जानिए पूरी कहानी

Charchit Chehra Dhruv Rathee: कौन हैं ध्रुव राठी, जो जर्मनी से भारत आकर CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए? जानिए हरियाणा के रोहतक से जर्मनी तक का उनका सफर, इंजीनियरिंग की पढ़ाई, पत्नी जूली से लव स्टोरी, यूट्यूब करियर और राजनीति पर उनके वीडियो की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Dhruv Rathee Biography
Dhruv Rathee Biography
Google CTA

ये थोड़ा पुराना टाइप परसेप्शन है कि जो लोग यूट्यूब या सोशल मीडिया पर न्यूज कंटेस्ट या वीडियो बनाते हैं, वो मेनस्ट्रीम मीडिया नहीं हैं. मेनस्ट्रीम मीडिया का मतलब न्यूज चैनल, न्यूज पेपर या मैगजीन माना जाता रहा. नया परसेप्शन कुछ ऐसा बना कि सोशल मीडिया क्रिएटर्स का जमीनी असर मेनस्ट्रीम मीडिया से कहीं ज्यादा बारीक, गहरा बन रहा है. मेनस्ट्रीम मीडिया पर सरकार और बीजेपी की भक्ति करने के आरोप लगते रहे हैं. सोशल मीडिया क्रिएटर्स को मान लिया गया है कि वो खुलकर बोलते हैं जो देखते हैं और सोचते हैं.