Charchit Chehra: कौन हैं 23 साल की गायत्री बिश्नोई, जिनका नाम मनीष सिसोदिया से जोड़कर घिरे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा?

Charchit Chehra Gayatri Bishnoi: कौन हैं गायत्री बिश्नोई, जिनका नाम मनीष सिसोदिया के साथ जोड़कर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया? राजस्थान के बाड़मेर के भलीसर गांव से आने वाली गायत्री बिश्नोई आम आदमी पार्टी की राजस्थान महिला मोर्चा की अध्यक्ष और पंजाब में पार्टी की सह-प्रभारी हैं.जानिए गायत्री बिश्नोई की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Gayatri Bishnoi Biography
Gayatri Bishnoi Biography
Google CTA

पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने है लेकिन उससे ठीक पहले कोठी, किरदार और कैरेक्टर को लेकर ऐसा घमासान छिड़ा है, जिसने चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक राजनीति पारा मानों सौ के पार पहुंचा दिया है. इस पूरे बवंडर के सेंटर में है, गायत्री बिश्नोई. राजस्थान से निकलकर पंजाब की राजनीतिक गलियारों में तूफान लाने वाली 23 साल की इस Gen-Z महिला नेता ने वो खलबली मचाई कि विपक्ष के बड़े-बड़े धुरंधर भी हिल गए हैं. कांग्रेस के तेज तर्रार विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने जब गायत्री बिश्नोई का नाम दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ जोड़ा, तो पंजाब में मानहानि, पुलिस और महिला आयोग की ऐसी त्रिकोणीय एंट्री हुई कि ये मामला अब देश की सबसे बड़ी हेडलाइन बन चुका है. कौन हैं गायत्री बिश्नोई, जो इतनी कम उम्र में बनी हैं चर्चित चेहरा.