ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

Gurmehar Kaur Profile: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ीं गुरमेहर कौर एक बार फिर चर्चा में हैं. कांग्रेस के मंच से छात्रों के मुद्दों और कानूनी सहायता को लेकर सामने आने के बाद उनकी भूमिका, पृष्ठभूमि और राहुल गांधी से जुड़ाव को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी बढ़ गई है. जानिए कौन हैं गुरमेहर, छात्र आंदोलन से लेकर कांग्रेस तक का उनका सफर, 2017 का विवाद और चर्चा के पीछे की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

 Gurmehar Kaur Biography
Gurmehar Kaur Profile
Google CTA

हाथ में एक तख्ती और देश के सबसे बड़े सोशल मीडिया तूफान का अट्रैक्शन. देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस का मंच, सामने दर्जनों कैमरे और सत्ता के गलियारों को हिला देने वाली एक गूंज. अगर एक लाइन में बताएं तो कहानी है एक लड़की गुरमेहर कौर की, जो कभी सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर थीं, वो आज NEET पेपर लीक और देश के बड़े छात्र आंदोलन की चेहरा बनकर उभरी हैं. सवाल उठा कि कैसे ऑक्सफोर्ड से लौटी एक शहीद की बेटी ने राहुल गांधी के 'वार रूम' में एंट्री ली? चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर? कैसे वो छात्र आंदोलन की नई पोस्टर गर्ल बन गईं, क्या है उनकी सोच और कैसे वो जुड़ीं राहुल गांधी से? विस्तार से जानिए पूरी कहानी.