Charchit Chehra: कट्टरपंथियों के निशाने पर जावेद अख्तर, इनकी ये बातें पोंगापंथियों को फिर चुभ गईं

Charchit Chehra: ईश्वर के अस्तित्व पर जावेद अख्तर के बयान ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है. दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई डिबेट में जावेद अख्तर और मुफ्ती शमाइल नदवी के तर्क-वितर्क वायरल हो गए. गाजा युद्ध, धर्म, हिंसा और नास्तिकता पर जावेद अख्तर की बेबाक राय ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया. चर्चित चेहरा में आज जानिए उन्होंने ऐसा क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Javed Akhtar God Debate
जावेद अख्तर का ईश्वर के अस्तित्व को लेकर बयान वायरल(तस्वीर- सोशल मीडिया)
google news

Charchit Chehra Javed Akhtar: Does God Exist? 20 दिसंबर के बाद से ये सवाल इस कदर चर्चा में आया, हर कोई इसकी बात कर रहा है. दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई तगड़ी डिबेट आज 3 दिन बाद भी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. क्योंकि डिबेट जिस मुद्दे पर हुई वो कोई छोटा-मोटा मुद्दा नहीं बल्कि अरबों-खरबों लोगों की आस्था से जुड़ा, 'ईश्वर के अस्तित्व' पर था. डिबेट के मुद्दे के अलावा डिबेट करने वाले भी जबरदस्त चर्चा में हैं. ईश्वर के अस्तित्व के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष से बोलने वाले दोनों ही मुस्लिम धर्म से हैं. एक तरफ हैं मशहूर शायर-गीतकार और नास्तिक होने का दावा करने वाले जावेद अख्तर और दूसरी तरफ थे इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती शमाइल नदवी.