Charchit Chehra: धारा 66A, तीन तलाक और अब SIR...कौन हैं जस्टिस रोहिंटन नरीमन, जिन्होंने चुनाव आयोग पर किया तीखा वार?
Charchit Chehra Justice Rohinton Nariman: जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन ने बंगाल में SIR के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी की है. धारा 66A, निजता के अधिकार, तीन तलाक और अन्य ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे जस्टिस नरीमन की पूरी कहानी और उनका कानूनी सफर जानिए.
ADVERTISEMENT

देश के इतिहास में ये पहला ही मौका है, जब इतनी मजबूत सरकार के रहते सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस भी सवालों के घेरे में आ गए हैं. ये भी पहली बार हो रहा जब सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो चुके जज और सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज एक सुर से बोल रहे हैं कि देश में सब कुछ सही नहीं हो रहा है. जजों के तीखे तीर सीधे सरकार के कलेजे को चुभ रहे हैं. अचानक न्यायपालिका के भीतर सुलगी चिंगारी को डिकोड करने की कोशिशें हो रही हैं. सीटिंग जज जस्टिस उज्जल भुइयां और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने अलग-अलग लेकिन एक ही दौर, एक ही वक्त में ऐसा कौन सा 'संवैधानिक बारूद' सुलगा दिया है, जिसने दिल्ली की सरकार से लेकर चुनाव आयोग तक को हिलाकर रख दिया है? जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा, उस पर क्या प्रतिक्रिया हुई, वो कहानी बता चुके हैं. आज चर्चित चेहरा हैं जस्टिस रोहिंटन नरीमन जिनका असहमति का बिछाया बारुद सरकार से समेटा नहीं जा रहा. विस्तार से जानिए पूरी बात.
