Charchit Chehra: राखी एड विवाद से सुर्खियों में आई कृति सेनन के बॉलीवुड एंट्री से पहले पैरेंट्स ने क्या रखी थी दो शर्तें? सामने आई पूरी कहानी
Charchit Chehra Kriti Sanon: राखी एड विवाद के बाद कृति सेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जानिए कृति सेनन के बॉलीवुड में आने से पहले माता-पिता की वो दो शर्तें क्या थीं, जिन्हें पूरा करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. दिल्ली की मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर इंजीनियरिंग, मॉडलिंग और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का उनका सफर बेहद दिलचस्प है.
ADVERTISEMENT

कृति सेनन की लाइफ में सब बढ़िया चल रहा था. बड़े एक्टर्स के साथ बड़े प्रोडक्शन हाउसेस की फिल्में कर रही हैं. बॉलीवुड में तेजी से मोस्ट डिजायरेबल एक्ट्रेस बनीं लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर 35 सेकंड के एक एड, एक एक्ट और लुक्स ने उन्हें भारी विवादों में फंसा दिया है. चारों तरफ से हो रही भारी ट्रोलिंग, संस्कृति और मर्यादा के नाम पर उठते सवाल और इन सबके बीच एक ऐसा ट्विस्ट, जिसने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी को एंटरटेनमेंट की दुनिया से निकालकर देश के सबसे बड़े राजनीतिक अखाड़े में ला खड़ा किया है. ये सब हो रहा है और हुआ है कृति सेनन के साथ. विवादित रक्षा बंधन एड के कारण कृति सेनन चर्चित चेहरा तो बनी थी लेकिन यूथ और Gen Z की पॉलिटिक्स कर रहे राहुल गांधी ने खुद से कृति सेनन को बचाने के लिए सीन में ऐसे कूदे कि संस्कृति, मर्यादा के विवाद में राजनीति भी घुस गई. राहुल गांधी ने जो किया तो वो भली नीयत से कि लेकिन क्या मामला इतने तक सीमित रह गया है? पॉलिटिकली करेक्ट रहने वाले बॉलीवुड की दुनिया की कृति सेनन राहुल गांधी की इस मदद से कितनी कम्फर्टेबल हुई होंगी.
