Charchit Chehra: ईश्वर के अस्तित्व पर जावेद अख्तर से भिड़ने वाले 27 साल के मुफ्ती शमाइल नदवी कौन हैं?

Charchit Chehra: ईश्वर के अस्तित्व पर जावेद अख्तर से बहस करने वाले 27 साल के इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती शमाइल नदवी कौन हैं? चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में जानिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई डिबेट के बाद सोशल मीडिया पर क्यों छाए हैं मुफ्ती शमाइल नदवी, क्या है उनका बैकग्राउंड, पढ़ाई, विचारधारा और ऑनलाइन फूड बिजनेस से लेकर इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी तक का सफर.

ADVERTISEMENT

Charchit Chehra Mufti Shamail Nadvi
मदवी शमाइल नदवी(फोटो- सोशल मीडिया)
google news

बीते कई घंटों से एक ही सवाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, 'Does God Exist'. ये सब तब शुरू हुआ जब दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ईश्वर के अस्तित्व को लेकर एक तगड़ी डिबेट हुई. डिबेट के मुद्दे के अलावा डिबेट करने वाले भी जबरदस्त चर्चा में आ गए, जिसमें एक तरफ मशहूर शायर-गीतकार और नास्तिक होने का दावा करने वाले जावेद अख्तर और दूसरी तरफ इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती शमाइल नदवी थे.