Charchit Chehra: कौन हैं एन चंद्रशेखरन, जिनके टाटा ग्रुप के तीसरे टर्म पर मंडरा रहा संकट? नोएल टाटा ने रखीं ये 4 बड़ी शर्तें
Charchit Chehra N Chandrasekaran: टाटा ग्रुप के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल पर संकट की खबरों से कॉर्पोरेट जगत में हलचल है. नोएल टाटा द्वारा रखी गई चार शर्तों और टाटा संस के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जानें कौन हैं एन चंद्रशेखरन, कैसे किसान परिवार से निकलकर बने टाटा ग्रुप के चेयरमैन, और क्या है पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

N Chandrasekaran News
भारत के कॉर्पोरेट जगत में अगर किसी की कहानी को गांव से ग्लोबल बोर्डरूम तक का सफर कहा जाए, तो वो कहानी है नटराजन चंद्रशेखरन या एन चंद्रशेखरन की. ये वही हैं जिन्हें बिजनेस सर्कल में प्यार से चंद्रा कहा जाता है. रतन टाटा के करीबियों में से एक गिने जाते थे चंद्रा लेकिन 2017 में टाटा ग्रुप के 150 साल के जिस इतिहास को साइड कर रतन टाटा ने जिन्हें गैर पारसी होते हुए भी टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनवाया था वो उनकी 30 साल की कड़ी मेहनत का नतीजा था.