Charchit Chehra: पत्नी सरकार में, पति विरोध में...कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जिन्होंने BJP पर साधा निशाना?
Charchit Chehra Parakala Prabhakar: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके पति परकला प्रभाकर के बीच वैचारिक टकराव ने राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. जानिए परकला प्रभाकर कौन हैं, उन्होंने BJP और चुनाव प्रक्रिया पर क्या आरोप लगाए, उनकी लव स्टोरी, करियर और क्यों उन्हें मोदी सरकार का सबसे मुखर आलोचक माना जाता है. चर्चित चेहरा में जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

परकला प्रभाकर ने बीजेपी पर फिर साधा निशाना
एक घर, एक छत के नीचे रहने वाले दो लोगों के दिल मिल सकते हैं, पर क्या उनकी दुनिया एकदम जुदा हो सकती है? आज बात एक ऐसे हाई-प्रोफाइल जोड़े की, जिनके रिश्ते में प्यार तो अटूट है, लेकिन विचारधारा की खाई इतनी गहरी कि पूरा देश दंग है. एक तरफ देश की ताकतवर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जो देश की अर्थव्यवस्था संभालती हैं तो दूसरी तरफ हैं उनके जीवनसाथी जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. परकला प्रभाकर, जो उसी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या, चुनावी धांधली के संगीन इल्जाम लगाने में जरा भी संकोच नहीं करते.