Charchit Chehra: IIT में फेल से लेंसकार्ट साम्राज्य तक... विवादों में घिरे पीयूष बंसल और निधि की क्या है पूरी कहानी?

Charchit Chehra: पीयूष बंसल और निधि बंसल की कहानी सिर्फ एक स्टार्टअप सक्सेस नहीं, बल्कि विवादों से घिरे एक बड़े ब्रांड की कहानी बन गई है. लेंसकार्ट के ग्रूमिंग गाइड, धार्मिक प्रतीकों पर विवाद और वायरल पुराने पोस्ट्स ने कंपनी को कटघरे में खड़ा कर दिया है. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में आज जानिए पीयूष बंसल से जुड़ी पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Peyush Bansal story
Peyush Bansal Story
google news

कहते हैं कि साम्राज्य खड़ा करने में दशकों लग जाते हैं, लेकिन उसे हिलाने के लिए सिर्फ एक गलती काफी हो सकती है. कॉर्पोरेट वर्ल्ड का गोल्डन रूल माना जाता है कि, आपका विजन आपके बिजनेस से बड़ा हो सकता है, लेकिन विचारधारा कभी ब्रांड से बड़ी और उसके आगे नहीं होनी चाहिए. टाटा, बिरला, अंबानी, अदाणी जैसे देश के बड़े घरानों ने एक बात हमेशा याद रखी कि बिजनेस का कोई धर्म या राजनीतिक रंग नहीं होता. लेकिन लेंसकार्ट के विजनरी पीयूष बंसल और उनकी पत्नी निधि मित्तल से शायद यहीं चूक हो गई.