Charchit Chehra: ‘मुझे आपसे डर नहीं लगता...’, रांची छात्र आंदोलन से पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को क्यों घेरा? जानिए पूरी कहानी

Piyush Mishra Profile: रांची छात्र आंदोलन में बॉलीवुड अभिनेता और थिएटर कलाकार पीयूष मिश्रा के पहुंचने से मामला चर्चा में आ गया है. उन्होंने छात्रों के बीच ‘आरंभ है प्रचंड’ गाना गाकर समर्थन दिया और नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, 'मुझे आपसे डर नहीं लगता.' जानिए पीयूष मिश्रा का फिल्मी सफर, थिएटर से जुड़ाव, राजनीतिक विचारधारा और रांची आंदोलन में उनके पहुंचने की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Piyush Mishra on Naseeruddin Shah
Piyush Mishra on Naseeruddin Shah
Google CTA

पीयूष मिश्रा फिल्मों के एक्टर हैं, थियेटर के भी एक्टर हैं, सिंगर हैं जो अपने गीत खुद लिखते हैं. मल्टी टैलेंटेड पीयूष मिश्रा अचानक चर्चा में आए जब उन्हें रांची में छात्रों के आंदोलन में देखा गया. रांची के छात्र आंदोलन की भी उतनी ही चर्चा है जितनी जंतर मंतर वाले आंदोलन की हुई लेकिन जितने सेलिब्रिटी जंतर मंतर पर आए उतने रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में नहीं देखे गए. देखें गए तो बस पीयूष मिश्रा जिन पर टैग लगा है बॉलीवुड सेलिब्रिटी का. जब कोई नहीं जा रहा था तब अकेले पीयूष मिश्रा चले गए. गए भी और हाथ में माइक लेकर अपना ही लिखा गाना आरंभ है प्रचंड, बोल मस्तकों के झुंड सुनाकर छात्रों में जोश भर दिया. पीयूष मिश्रा ने आंदोलन को न सिर्फ अपना नैतिक समर्थन दिया, बल्कि तिरपाल, गद्दे, खाना और आर्थिक मदद की व्यवस्था भी कराई. आंदोलन कर रहे छात्रों को समर्थन देकर पीयूष मिश्रा को बना दिया है चर्चित चेहरा. आइए जानते है उनकी पूरी कहानी.