चर्चित चेहरा: प्रियंका गांधी-राबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी, 13 साल की उम्र से शुरु हुई मुलाकातें, फिर ऐसी हुई शादी
Charchit Chehra: 1999 में अमेठी में मां के लिए प्रचार करना हो, या भाई राहुल के चुनावों में जान झोंक देना, या फिर पति रॉबर्ट वाड्रा की लैंड डील में फंसना...प्रियंका फाइटर बन परिवार के साथ हर हाल में डटी रही. बेटी, बहन, पत्नी, मां...सारे फर्ज शिद्दत से अदा किए और अब तो एक रोल बढ़ गया है.
ADVERTISEMENT

Charchit Chehra: 1999 में अमेठी में मां के लिए प्रचार करना हो, या भाई राहुल के चुनावों में जान झोंक देना, या फिर पति रॉबर्ट वाड्रा की लैंड डील में फंसना...प्रियंका फाइटर बन परिवार के साथ हर हाल में डटी रही. बेटी, बहन, पत्नी, मां...सारे फर्ज शिद्दत से अदा किए और अब तो एक रोल बढ़ गया है. वायनाड की जनता का संसद में प्रतिनिधत्व करने का. जैसे प्रियंका परिवार के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में तत्पर नजर आती रहीं, वैसे ही उनके प्रचार, नोमिनेशन से लेकर शपथ ग्रहण तक राहुल-सोनिया के अलावा मुख्य किरदार अदा किया प्रियंका के परिवार ने. बेटे रेहान और बेटी मिराया को लेकर रॉबर्ट संसद पहुंचे. लैंड डील के विवाद के दौरान भले ही प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा पब्लिक व्यू में कम ही साथ नजर आए लेकिन पर्सनल लाइफ हो या राजनीतिक एंट्री रॉबर्ट वाड्रा अब फ्रंटफुट पर दिखते हैं. आज चर्चित चेहरा में बात प्रियंका गांधी की उस कहानी की जिसने उन्हें रॉबर्ट वाड्रा से जोड़ा.