Charchit Chehra: इंदौर में पीएम मोदी की मिमिक्री करने वाले पुलकित मणि कौन हैं? राहुल गांधी के मंच पर आने के बाद क्या बदला?

Charchit Chehra Pulkit Mani: पुलकित मणि इन दिनों राहुल गांधी के साथ इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर चर्चा में हैं.पुलकित मणि स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो राजनीतिक व्यंग्य और मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 2021 में स्टैंड-अप कॉमेडी को फुल-टाइम करियर बनाया. जानिए उनकी पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Pulkit Mani Biography
Pulkit Mani Biography
Google CTA

दिल्ली में संदीप दीक्षित का मेलोनी वाला मजाक और अब इंदौर में पुलकित मणि का ये मोदी वाला तंज. राजनीति के मंच पर राहुल गांधी के ठहाके थमे भी नहीं थे कि देश की राजनीति में एक और नया भूचाल आ गया है. जब अगस्त में दिल्ली के मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम लेकर राहुल गांधी के गले लगे थे तब बड़ा बवाल खड़ा हुआ था. लगा था कि आगे राहुल गांधी इस विवाद से कुछ सबक सीखेंगे. लेकिन महज पांच हफ्तों के भीतर राहुल गांधी ने इंदौर के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एक बार फिर वही कुछ दोहरा दी. इस बार राहुल गांधी ने एक युवा स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के हाथ में माइक सौंपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कॉमेडी का वो दौर शुरू करवा दिया, जिसने अब कांग्रेस के लिए नया सिरदर्द खड़ा कर दिया है.