पहले कांग्रेस अब बीजेपी को घेरने वाली 'महंगाई डायन खाए जात है' गाने की क्या है कहानी? जानिए शूटिंग से लेकर रिकॉर्डिंग तक की इनसाइड स्टोरी

Mehngai Dayain Song: पीपली लाइव का चर्चित गाना 'महंगाई डायन खाए जात है' एक बार फिर सोशल मीडिया और राजनीति के केंद्र में आ गया है. कभी कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए इस्तेमाल हुआ यह गाना अब महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बीजेपी सरकार पर तंज के रूप में वायरल हो रहा है. चर्चित चेहरा में जानें चर्चा में आए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Raghubir Yadav
Raghubir Yadav
google news

2010 में जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब आमिर खान ने फिल्म बनाई थी-पीपली लाइव. रिलीज होते भयंकर वायरल हो गई क्योंकि इसने मीडिया के टीआरपी के खेल, चुनावी राजनीति, किसानों की आत्महत्या जैसे हार्ट हिटिंग टॉपिक पर बहुत तीखा व्यंग्य कसा था. तब देश में महंगाई को लेकर मनमोहन सरकार के लिए माहौल अच्छा नहीं था. फिल्म का गाना 'महंगाई डायन खाए जात है', तब की विपक्ष बीजेपी ने प्रोटेस्ट एंथम जैसा लपक लिया. संसद से लेकर सड़क तक रैलियों में गाने बजाए. सिर पर गैस सिलेंडर रखकर प्रोटेस्ट किया. सरकार ने सेंसरशिप से गाने का गला नहीं घोंटा, न महंगाई डायन का.