पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटने के बाद चर्चा में आईं एक्स-वाइफ रेनू देसाई, सोशल मीडिया पोस्ट पर दिया करारा जवाब

Charchit Chehra: पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा के अलगाव की खबरों के बीच उनकी दूसरी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री रेनू देसाई एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों की आलोचना करने और समाज के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Charchit Chehra Pawan Kalyan Renu Desai
पवन कल्याण और अन्ना लेजनेवा के तलाक के बीच रेनू देसाई ने दिया बड़ा बयान
Google CTA

साउथ सिनेमा के पावर स्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा(रशियन मॉडल) के साथ 13 साल पुराना रिश्ता टूटने और अलगाव की खबरों ने सियासी और फिल्मी गलियारों में जबरदस्त हलचल मचा दी है. इस घटनाक्रम के बाद पवन कल्याण के व्यक्तिगत जीवन के पुराने अध्याय एक बार फिर खुल गए हैं, और उनकी दूसरी पत्नी व पूर्व अभिनेत्री रेनू देसाई अचानक सुर्खियों के केंद्र में आ गई हैं. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए पूरी कहानी.

रेनू देसाई की सोशल मीडिया पोस्ट और तीखा कटाक्ष

पवन कल्याण और अन्ना लेजनेवा के अलग होने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें और आलोचनाएं शुरू हो गईं. इस माहौल पर प्रतिक्रिया देते हुए रेनू देसाई ने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत और क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा कि यदि कोई व्यक्ति कठिन दौर से गुजर रहा है, तो उसकी और अधिक आलोचना करना या नीचे गिरे हुए व्यक्ति को और कुचलना नैतिक व अमानवीय रूप से सही नहीं है. तंज कसते हुए उन्होंने समाज के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए और लिखा:

'दूसरों के शीशे के घरों पर पत्थर न फेंकें, जब हम खुद ऐसे घरों में रहते हैं जो परफेक्ट नहीं हैं... और नहीं, मुझे दयालु और समझदार बनने के लिए कोई पेटीएम (Paytm) नहीं मिला है.'

इसके साथ ही रेनू देसाई का एक पुराना बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि समाज में पुरुषों की कई शादियां करने पर सवाल नहीं उठते, लेकिन महिलाओं को जज किया जाता है. उन्होंने दुख जताया कि तलाक के 14 साल बीत जाने के बाद भी लोग उन्हें सिर्फ 'पवन कल्याण की एक्स-वाइफ' कहकर ट्रोल करते हैं.

पवन कल्याण के तीनों वैवाहिक रिश्तों का पूरा इतिहास और कानूनी सफर

1. पहली शादी (नंदिनी से रिश्ता और कानूनी लड़ाई):

शुरुआत: 1996-97 के दौर में जब पवन कल्याण ने अपने करियर की शुरुआत भी नहीं की थी, तब उनके बड़े भाई मेगास्टार चिरंजीवी और भाभी सुरेखा की पसंद से विशाखापट्टनम की 19 वर्षीय नंदिनी के साथ उनकी अरेंज मैरिज कराई गई थी.

फासला और केस: शादी के 2 साल के भीतर (1999) ही दोनों अलग रहने लगे. इसी बीच पवन कल्याण और रेनू देसाई लिव-इन में रहने लगे. जून 2007 में नंदिनी ने विशाखापट्टनम कोर्ट में पवन कल्याण पर बिना तलाक दूसरी शादी (Bigamy) करने का आपराधिक मामला दर्ज कराया.

कोर्ट का फैसला और तलाक: कोर्ट में यह साबित हुआ कि पवन और रेनू ने शादी नहीं की थी बल्कि लिव-इन में रह रहे थे, जिसके बाद पवन बरी हुए. अगस्त 2008 में दोनों का कानूनी रूप से तलाक हुआ, जिसमें पवन कल्याण ने वन-टाइम सेटलमेंट के तौर पर 5 करोड़ रुपये की एलुमिनी दी.

2. दूसरी शादी (रेनू देसाई से प्यार, विवाह और अलगाव):

मुलाकात: 2000 में फिल्म 'बद्री' के सेट पर मॉडल और एक्ट्रेस रेनू देसाई से पवन की मुलाकात हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे.

बेटा और शादी: 2004 में बिना शादी के रेनू देसाई ने बेटे अकीरा नंदन को जन्म दिया. नंदिनी से कानूनी तलाक के बाद साल 2009 में पवन और रेनू ने आधिकारिक शादी की. 2010 में उनकी बेटी आध्या का जन्म हुआ.

तलाक और कस्टडी: 2012 में आपसी सहमति से पुणे फैमिली कोर्ट से दोनों का शांतिपूर्ण तलाक हो गया. रेनू ने कोई बड़ी एलिमनी नहीं मांगी और दोनों बच्चों (अकीरा व आध्या) की कस्टडी लेकर अपने मायके पुणे आ गईं.

3. तीसरी शादी (अन्ना लेजनेवा):

साल 2013 में पवन कल्याण ने रशियन मॉडल अन्ना लेजनेवा से तीसरी शादी की थी. अब 13 साल बाद दोनों के अलग होने और तलाक की खबरें सामने आ रही हैं.

Shesh Bharat: पवन कल्याण को क्यों धिक्कार रहे लोग? 13 साल बाद अन्ना से टूटा रिश्ता, पुरानी शादियों की भी चर्चा