Charchit Chehra: कौन हैं महिला IPS अधिकारी रम्या भारती, जिनका बदनाम होकर हुआ नाम? जानिए चर्चा के पीछे की पूरी कहानी

Tamil Nadu IPS Officer: तमिलनाडु की चर्चित IPS अधिकारी आर.वी. रम्या भारती एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गई हैं. कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची के रेप और मर्डर केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हंसते हुए दिखीं महिला IPS अफसर की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जानिए कौन हैं रम्या भारती, क्या है पूरा विवाद और क्यों उठ रहे हैं पुलिस संवेदनशीलता पर सवाल.

ADVERTISEMENT

IPS R V Ramya Bharathi
IPS R V Ramya Bharathi
Google CTA

Ramya Bharathi viral video: तमिलनाडु के सलेम में एक श्मशान घाट पर एक मासूम बच्ची का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. करीब 150 किलोमीटर दूर कोयंबटूर के पुलिस मुख्यालय में कैमरों की फ्लैश लाइट चमक रही थी. टेबल पर सजे टीवी माइक के पीछे बैठी थीं राज्य की सबसे तेज तर्रार IPS अधिकारियों में शुमार, आईजी आर. वी. रम्या भारती और और दो सीनियर पुलिस अफसर, कोयंबटूर रेंज के डीआईजी और कोयंबटूर के एसपी पवन कुमार रेड्डी. मौका था पुलिस की हीरोगीरी बताने-समझाने का और रम्या भारती का ये हक बनता था. 10 साल की मासूम बच्ची के अपहरण, बलात्कार और हत्या के आरोपी दरिंदों को महज 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचाने की कामयाबी हासिल की थी. लेकिन, इसी बीच कैमरों ने कुछ ऐसा कैद कर लिया जिसने इस पूरी कानूनी जीत को पल भर में मानवीय संवेदना की हार में बदल दिया.