Charchit Chehra: सामंथा ने राज को बनाया अपना नया जीवन साथी, भूत शुद्धि की परंपरा के बाद एक-दूसरे के हुए!

Charchit Chehra: सामंथा प्रभु ने नागा चैतन्य से रिश्ता टूटने के 4 साल बाद अब उनके जिंदगी में फिर एक बार नए प्यार की एंट्री हो गई है. सामंथा ने 1 दिसंबर को गुपचुप तरीके से राज निदिमोरू से शादी रचा लिया है और इसकी तस्वीरें भी उन्होंने खुद शेयर की है. लेकिन उनके शादी के इस पोस्ट के बीच उन दोनों के एक्स की खूब चर्चाएं होने लगी है. चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Samantha Ruth Prabhu wedding
सामंथा प्रभु ने राज संग रचाई शादी
Google CTA

Charchit Chehra: साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु जिन्होंने बॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरा हैं, उन्हें एक नया जीवन साथी मिल गया है. नागा चैतन्य से रिश्ता टूटने के 4 साल बाद सामंथा की जिंदगी में प्यार की एंट्री नए अंदाज में हुई और बात शादी तक पहुंच गई. शादी के मुकाम तक पहुंची सामंथा की इस लव स्टोरी के हीरो राज निदिमोरू हैं. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हैं और वायरल है सामंथा और राज की लव स्टोरी भी, जिसे उन्होंने छिपाया नहीं जगजाहिर किया. लेकिन शादी जिस अंदाज में की वो भी उसकी तो किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी. तलाक के बाद बुरे दौर से गुजरीं सामंथा की जिंदगी को खुशियों से भरता देख फैंस खुश हैं.