Charchit Chehra: कौन हैं असम की आयरन लेडी 'संजुक्ता पराशर', जो बनीं CRPF की कोबरा विंग की आईजी? जानिए क्यों हो रही इतनी चर्चा

Charchit Chehra Sanjukta Parashar: असम की 'आयरन लेडी' कही जाने वाली IPS अधिकारी डॉ. संजुक्ता परासर CRPF की एलीट CoBRA यूनिट की IG बनी हैं. वह इस बल की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. 2006 बैच की Assam-Meghalaya cadre IPS अधिकारी संजुक्ता परासर का करियर काउंटर-इंसर्जेंसी, ग्राउंड पुलिसिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम पदों से भरा रहा है. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Sanjukta Parashar Biography
Sanjukta Parashar Biography
Google CTA

देश में हर रोज दर्जनों आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले होते हैं. सरकारी फाइलों पर दस्तखत होते हैं और अधिकारी अपना नया दफ्तर संभाल लेते हैं. एक आम आईएएस या आईपीएस अधिकारी अपने पूरे 30 से 35 साल के करियर में लगभग 15 से 25 अलग-अलग पोस्टिंग देखता है. कभी वो किसी जिले का कलेक्टर या एसपी बनता है, कभी किसी विभाग का डायरेक्टर, तो कभी सचिवालय की एसी कुर्सियों पर बैठकर फाइलें आगे बढ़ाता है. ट्रांसफर और पोस्टिंग सिविल सर्विसेज के रूटीन करियर का एक बेहद सामान्य हिस्सा है. लेकिन जब हर रोज होने वाले इन दर्जनों रूटीन तबादलों के बीच अचानक एक ऐसा नाम सामने आता है, जिसकी चर्चा देश के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक गूंजने लगती है, तो समझ जाइए कि वह सिर्फ एक सामान्य ट्रांसफर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही है. नई पोस्टिंग उसी का बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकती है.