Charchit Chehra: धुरंधर में रणवीर के साथ रोमांस करने वाली 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन कौन हैं? आखिर इतनी छोटी लड़की को क्यों चुना गया

Charchit Chehra: फिल्म धुरंधर से सारा अर्जुन अचानक नेशनल क्रश बन गई हैं. 18 महीने की उम्र में करियर शुरू करने वाली सारा अब 40 साल के रणवीर सिंह के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियों में हैं. चर्चित के इस खास में जानिए क्यों चुनी गईं सारा? क्या है उम्र के फासले की असली वजह? कौन हैं उनके पिता राज अर्जुन, जिन्होंने कभी रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी थी?

ADVERTISEMENT

Sara Arjun Biography
धुरंधर में सारा और रणवीर के रोमांस की खूब हो रही चर्चा
google news

आदित्य धर की धुरंधर इस समय वो फिल्म बन गई है, जो बॉक्स ऑफिस पर दौड़ती चली जा रही है. इसे देखने के लिए थिएटर्स में ऑडियंस की भीड़ जमा हो रही है, जो अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म में सभी एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन दमदार एक्टिंग करते दिख रहे हैं और इन्हीं में एक नाम सारा अर्जुन का भी है, जिन्हें आप सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार नहीं देख रहे लेकिन अंदाज इस बार बिल्कुल नया है. डेढ़ साल की उम्र में करियर की शुरूआत करने वाली सारा कभी ऐश्वर्या बनीं तो कभी उनकी बेटी और हर कैरेक्टर को जीने के साथ-साथ खुद को साबित करके दिखाया.