Charchit Chehra: शशि थरूर के साथ वायरल हुई रूनझुन शर्मा कौन हैं? वायरल तस्वीर के पीछे की क्या है कहानी

Charchit Chehra: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ रूनझुन शर्मा की वायरल हुई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फोटो में नजर आ रही महिला रूनझुन शर्मा कौन हैं, तस्वीर कहां और क्यों ली गई, और इसके पीछे की असली कहानी क्या है? चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए रूनझुन शर्मा का पूरा प्रोफाइल और शशि थरूर से जुड़ी वायरल चर्चा की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Shashi Tharoor viral photo
शशि थरूर का रूनझुन शर्मा के साथ वायरल फोटो(तस्वीर- सोशल मीडिया)
google news

Charchit Chehra: शशि थरूर, कांग्रेस के एक ऐसे नेता है जो सुर्खियों में लगातार बने हुए रहते हैं. उन्होंने साल 2009 में संयुक्त राष्ट्र की नौकरी छोड़कर कांग्रेस जॉइन किया था और आज भी पार्टी के साथ है. पार्टी जॉइन करने के बाद उन्होंने केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से लगातार चार बार चुनाव जीता और लोकसभा सांसद बनें. थरूर किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते और ना ही गांधी परिवार के करीबी हैं. थरूर हमेशा से ही एक अलग तरह के नेता के तौर पर देखे गए हैं, एक पढ़े-लिखे, मेहनती और काबिल व्यक्ति, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र से लेकर भारतीय राजनीति तक का सफर तय किया है. तब से अब तक उनकी अंग्रेजी, उनका उच्चारण, उनकी निजी जिंदगी, हर बात पर चर्चा हुई.