Charchit Chehra: कौन हैं Diplomat IFS सिबी जॉर्ज, जो नॉर्वे में 'Don't interrupt me' बोलकर हुए इंटरनेशनल वायरल? जानिए पूरी कहानी

Norway Viral Video: सिबी जॉर्ज इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. नॉर्वे के ओस्लो में पीएम मोदी की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेशी पत्रकार हेला लेंग को ‘Don’t Interrupt Me’ कहकर जवाब देने के बाद उनका वीडियो इंटरनेशनल वायरल हो गया. जानिए कौन हैं IFS अधिकारी सिबी जॉर्ज, क्या है पूरा ओस्लो प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद और कैसे भारत के इस वरिष्ठ डिप्लोमैट को ‘क्राइसिस मैनेजर’ कहा जाता है.

ADVERTISEMENT

Sibi George IFS
Sibi George IFS
google news

Norway Viral Sibi George: देश और दुनिया के कूटनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया के ट्रेंड्स तक, सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है, सिबी जॉर्ज. विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (वेस्ट ) सिबी जॉर्ज रातों-रात इंटरनेट पर छा गए हैं. विदेशी धरती...एजेंडा वाला सवाल...और भारत का वो जांबाज डिप्लोमेट, जिसने एक झटके में पूरे प्रोपेगैंडा की बोलती बंद कर दी. नार्वे में पीएम मोदी के दौरे के दौरान दुनिया के चर्चित चेहरा बने हैं सिबी जॉर्ज. नार्वे के ओस्लो में पिछले बीते घंटों में जो हुआ उससे लगा कि सरकार फंसने वाली है लेकिन डिप्लोमैसी के माहिर खिलाड़ी सिबी जॉर्ज फॉरेन मीडिया के भारत विरोधी प्रोपेगंडा को ध्वस्त करके माने.