Charchit Chehra: UPSC में AIR 15, IAS छोड़कर चुना IFS...जानिए कौन हैं सिद्धार्थ बाबू, जिनकी लुक्स को लेकर खूब हुई ट्रोलिंग?
Charchit Chehra Siddharth Babu: कौन हैं IFS अधिकारी सिद्धार्थ बाबू, जो PM मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच एक वायरल तस्वीर में नजर आए? UPSC में AIR 15 हासिल करने वाले सिद्धार्थ ने IAS के बजाय IFS चुना. चीन में करीब 4 साल की पोस्टिंग, मंदारिन भाषा की विशेषज्ञता और लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन में मास्टर्स ने उन्हें अहम डिप्लोमेटिक इंटरप्रेटर बनाया. जानिए उनकी पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

IFS Siddharth Babu Profile
दिल्ली का भारत मंडपम, मौका 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन का, जहां दुनिया की तीन महाशक्तियों के राष्ट्रध्यक्ष- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक फ्रेम में हाथ मिलाते दिखे. यही तस्वीर पूरी दुनिया के अखबारों के फ्रंट पेज पर छपी. इसी के साथ तीनों महानायकों के बीच खड़े एक मुस्कुराते हुए 36 साल के अफसर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया.
