Charchit Chehra: केतन से सगाई के बाद भी प्रेमी चेतन चौधरी के साथ प्यार में डूबी रही सिया गोयल, दोनों के प्यार की पूरी कहानी आई सामने!
Charchit Chehra Ketan Agarwal: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की कथित प्रेम कहानी और साजिश के कई पहलू सामने आए हैं. जानिए कैसे सगाई के बाद भी दोनों संपर्क में रहे, पुलिस जांच में क्या खुलासे हुए और कैसे केतन की मौत का मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया.
ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal Case
केतन अग्रवाल और सिया गोयल अमीर परिवार के बच्चे थे. परिवारों ने बड़े अरमान सजाए तब शादी की डेट फाइनल हुई. दोनों परिवारों के पास पैसों की कमी नहीं थी तो किसी सेलिब्रिटी की तरह केतन और सिया की शादी की तैयारी हुई. उदयपुर में 17 करोड़ का आलीशान महल सज रहा था, मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट्स बुक हो चुके थे और मंडप में शहनाइयां गूंजने की तैयारी थी.