Charchit Chehra: 20 साल तक लिव-इन...फिर 20 साल सिंगल और 75 दिन की डेटिंग के बाद 60 की उम्र में शादी...कौन हैं एक्ट्रेस सुहासिनी मुले!
Suhasini Mulay Love Story: 20 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप, फिर 20 साल अकेली जिंदगी और आखिरकार 60 साल की उम्र में सिर्फ 75 दिन की डेटिंग के बाद शादी. एक्ट्रेस सुहासिनी मुले की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. जानिए कैसे फेसबुक पर न्यूक्लियर साइंटिस्ट अतुल गुर्तु से मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी और क्यों उनकी प्रेम कहानी आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
ADVERTISEMENT

Suhasini Mulay Love Story
समाज कहता है कि शादी की एक उम्र होती है, प्यार की एक उम्र होती है. शादी की सही उम्र क्या है? 22 साल? 25 साल? या ज्यादा से ज्यादा 30 साल? समाज तो यही कहता है. एक्ट्रेस सुहासिनी मुले की कहानी ये है कि जिन्होंने शादी, प्यार के समाज के बनाए एज-कैलकुलेटर को डस्टबिन में डालकर अपनी जिंदगी दी. सोशल मीडिया पर सुहासिनी मुले की प्यार की कहानी एकदम वायरल हुई है.