Charchit Chehra: सीएम बनने के बाद अब थलपति विजय ने तृषा के लिए ऐसा क्या किया कि फिर होने लगी चर्चाएं? जानिए पूरी कहानी

Trisha Krishnan Profile: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के साथ तृषा कृष्णन की दोस्ती एक बार फिर सुर्खियों में है. उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद विजय के एक्शन की हर तरफ चर्चाएं हो रही है. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए तृषा के संघर्ष से लेकर उनके लाइफ की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Trisha Krishnan Profile
Trisha Krishnan Profile
Google CTA

क्या समाज में एक लड़का और एक लड़की सिर्फ दोस्त नहीं हो सकते? क्या पुरानी दोस्ती हमेशा किसी 'अफेयर' या 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसे टैग से ही तौली जाएगी? सुपरस्टार थलापति विजय और साउथ सिनेमा की क्वीन तृषा कृष्णन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी जादुई रही है, ऑफ-स्क्रीन उनकी दोस्ती उतनी ही गहरी और साफ-सुथरी रही है. लेकिन अब विजय के राजनीति में आने और फिर छा जाने की बड़ी कीमत एक्ट्रेस तृष्णा कृष्षन चुका रही हैं. सीएम होने के नाते अब सीएम विजय की ड्यूटी बन गई है कि वो तृष्णा को हर हाल में बचाएं. पुरानी दोस्त तृष्णा पर जब लांछन लगे तो विजय ने जरा भी हिचक नहीं दिखाई और 24 घंटे के अंदर विपक्ष के नेता और स्टालिन परिवार के राजनीतिक वारिस उदयनिधि स्टालिन को अरेस्ट करा दिया.