Charchit Chehra: कौन हैं उदय भानु चिब, जिनके लिए पूरी कांग्रेस संभाल रही मोर्चा? जानिए उनकी पॉलिटिकल जर्नी
Uday Bhanu Chib biography: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है. इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शर्टलेस प्रोटेस्ट के आरोप में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं का विरोध तेज हो गया है.चर्चित चेहरा में आज जानिए जम्मू के पलौड़ा से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले उदय भानु चिब की राजनीतिक यात्रा, NSUI से लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक का सफर.
ADVERTISEMENT

Uday Bhanu Chib biography
दिल्ली के भारत मंडपम में हुए इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में देश-विदेश के दिग्गज जुटे थे, ऐसे में जो वहां हुआ वो अब तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. पहला मामला तो गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबो डॉग वाला ही था और दूसरे मामला है शर्टलेस प्रोटेस्ट का, जिसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की चर्चाएं शुरू हो गई. उदय भानु कांग्रेस के ऐसे नेता हैं, जो खुद को कांग्रेस से जुड़े ही हैं और पिता हरि सिंह चिब भी कांग्रेस की लाइन पर जमीनी स्तर की राजनीति करने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा राहुल गांधी के साथ भी परिवार के अच्छे रिश्ते हैं.