Charchit Chehra: 300 रुपए घर लेकर घर से भागा, थिएटेर में लगाया झाड़ू...आज बन गए हैं रॉकिंग स्टार! जानिए यश की पूरी लाइफ जर्नी
Charchit Chehra Yash: 300 रुपये लेकर घर से भागे यश ने थिएटर में झाड़ू लगाने से लेकर KGF के रॉकी भाई और रॉकिंग स्टार बनने तक का सफर तय किया. जानिए यश की पूरी कहानी, संघर्ष, राधिका पंडित से लव स्टोरी, KGF की सफलता, टॉक्सिक से जुड़े विवाद और रामायण में रावण के किरदार तक का सफर.
ADVERTISEMENT

Rocking Star Yash Life Journey
देश के सिनेमाघरों में एक ही नाम का बारूद फट रहा है, रॉकिंग स्टार यश. KGF 2 के चार साल बाद जब ये सुल्तान पर्दे पर लौटा, तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स धुआं-धुआं हो गए. उनकी नई फिल्म टॉक्सिक ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बंपर ओपनिंग का एक नया इतिहास लिख दिया है. पहले दिन की ओपनिंग ही 140 करोड़ प्लस की लगी. इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ ही शुरू हो चुका है विवादों, तकरार और तीखे सवालों का वो दौर, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. कैसे जेब में महज 300 लेकर घर से भागने वाला एक बस ड्राइवर का बेटा आज साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सबसे बड़ा सिकंदर बन चुका है. चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में आज कहानी यश की.
