Charchit Chehra: रेवंत रेड्डी के पॉलिटिकल क्लीयरेंस नहीं मिलने के पीछे की वजह है जोहराम ममदानी? जानिए आखिर कौन हैं वो?

Charchit Chehra Zohran Mamdani: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे की पॉलिटिकल क्लीयरेंस रोके जाने के बाद न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का नाम चर्चा में आ गया है. चर्चित चेहरा में जानिए जोहरान ममदानी कौन हैं, उनका भारत और मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर से क्या संबंध है, उनका राजनीतिक सफर कैसे आगे बढ़ा, वे न्यूयॉर्क के मेयर कैसे बने और भारत सरकार के साथ उनके विवादों की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Zohran Mamdani
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी
Google CTA

क्या तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के विदेश दौरे के पीछे कोई सीक्रेट कूटनीतिक खेल चल रहा था? क्या राइजिंग तेलंगाना के नाम पर अमेरिका में इन्वेस्टमेंट जुटाने की आड़ में दिल्ली को बिना बताए एक ऐसी मीटिंग सेट की जा रही थी, जिससे सरकार चौकन्नी हो गई? कूटनीतिक गलियारों से लेकर भारत की राजनीति में इस वक्त यही सवाल गूंज रहा है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी लंदन के दौरे पर थे और वहीं से उन्हें अमेरिका के बोस्टन और न्यूयॉर्क जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर विदेश मंत्रालय ने उनके अमेरिकी दौरे की पॉलिटिकल क्लीयरेंस पर ब्रेक लगा दिया.