छठ पर नहीं मिल रही कंफर्म टिकट, इन ट्रेनों में करें ट्राई, रेलवे ने चला दी ये 195 स्पेशल ट्रेनें

Indian Railway Train Arrangement on Chhath Pooja 2024: यात्री टिकट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से बुक कर सकते हैं. जो लोग कन्फर्म टिकट नहीं ले पाए हैं, वे रिजर्व ना हुई सीटों का फायदा उठा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chhath Pooja Special Trains: छठ पूजा पर घर लौटने की तैयारी में लोग पहले से ही ट्रेन टिकट बुक करना शुरू कर देते हैं, चाहे सीट जनरल कोच में मिले या एसी में. यात्री के लिए कन्फर्म टिकट मिलना ही सबसे जरूरी होता है. हालांकि, कई यात्री टिकट विंडो खुलने के कुछ ही मिनटों में सभी सीटें बुक हो जाने की शिकायत करते हैं. ऐसे में घर जाने के लिए क्या किया जाए? इस मुश्किल सवाल को हल करने के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं ताकि लोग बिना किसी मुश्किल के अपने घर पहुंच सकें.