चाइना में हाथ बना ATM कार्ड, सेकेंडों में ऐसे हो रहा पेमेंट, वायरल वीडियो में देखिए चौंकाने वाला नजारा

China Palm Payment Method: वायरल वीडियो पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर राणा हमजा सैफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में चीन के जुझोऊ शहर की एक लोकल किराने की दुकान में 'पाम पेमेंट सिस्टम' के जरिए पेमेंट करते हुए दिखाया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

China Palm Payment Method: चीन की टेक्नोलॉजी की दुनिया कायल है. यहां के इनोवेटर्स ऐसी-ऐसी तकनीकें बना देते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है. टेक्नोलॉजी में चीन को अब नंबर वन माना जाता है. हाल के सालों में चीन ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और पेमेंट सिस्टम के जरिए दुनिया को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर अक्सर चीन की इनोवेटिव तकनीकों की वीडियोज देखने को मिलती हैं. हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ है. जिसे देखकर ऐसा लगता है चाइना 2050 में जी रहा है.