नई दिल्ली में लॉन्च हुआ CIPS इंडिया, सरकारी खरीद और सप्लाई चेन सिस्टम को मिलेगा नया प्रोफेशनल ढांचा

वैश्विक प्रोक्योरमेंट संस्था CIPS ने नई दिल्ली में भारत में अपनी शुरुआत का ऐलान किया. CIPS ने Government e-Marketplace (GeM) के साथ MoU और AIMA के साथ साझेदारी कर प्रोक्योरमेंट ट्रेनिंग और सप्लाई चेन प्रोफेशनल्स को बढ़ावा देने की योजना बनाई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: प्रतीकात्मक.
google news

दुनिया की अग्रणी प्रोक्योरमेंट और सप्लाई मैनेजमेंट संस्था Chartered Institute of Procurement & Supply (CIPS) ने भारत में अपनी आधिकारिक शुरुआत का ऐलान कर दिया है. नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में CIPS ने CIPS इंडिया के लॉन्च की घोषणा की. यह कार्यक्रम Press Club of India में आयोजित किया गया, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ और प्रोफेशनल्स भी मौजूद रहे.