कौन हैं कमल ताई जिनकी चिट्ठी की है खूब चर्चा, बेटे ने CJI बनते छुए थे पांव
चीफ जस्टिस की मां कमल ताई गवई ने आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया. 100 साल पूरे होने पर अमरावती में हो रहे समारोह में बुलाए जाने पर विवाद हुआ. कमल ताई ने कहा कि उन्होंने जीवन अंबेडकरवादी विचारधारा के साथ जिया है और किसी भी विवाद में नहीं पड़ना चाहतीं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
बीआर गवई सुप्रीम कोर्ट के जज तो 2019 में बन गए थे. चीफ जस्टिस पद पर प्रमोशन इसी साल हुआ. जब राष्ट्रपति भवन में उन्हें चीफ जस्टिस की शपथ दिलाई गई. शपथ समारोह में कमल ताई गवई सफेद साड़ी पहनकर समारोह हॉल में पहली पंक्ति में बैठी थीं. कौन मां गर्व नहीं करेगी कि उसका बेटा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बना है.