मुंबई में प्रदर्शन पर अड़े CJP के अभिजीत दिपके, बोले- 'तीन दिन नहीं, 3 महीने जेल में डालो, लेकिन प्रोटेस्ट होकर रहेगा'
Abhijeet Dipke News: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर का मुंबई प्रदर्शन नहीं रुकेगा. मुंबई पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद दिपके ने जेल भरो आंदोलन की बात कही. जानिए उन्होंने क्या-कुछ कहा हैं.
ADVERTISEMENT

Abhijeet Dipke Press Conference
मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, सरकार उन्हें तीन दिन नहीं, बल्कि तीन महीने के लिए जेल में डाल दे, लेकिन उनका विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा. CJP ने 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. संगठन की ओर से देश के दूसरे राज्यों में भी आंदोलन करने की बात कही गई है.
