CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर फिर दिया अल्टीमेटम, बताया कब शुरू करेंगे नया आंदोलन?

CJP Gyanesh Kumar Resignation: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने नया अल्टीमेटम दिया है. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि अगर ज्ञानेश कुमार 26 सितंबर तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से मुंबई में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा.जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

CJP New Ultimatum for Gyanesh Kumar Resignation
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का नया अल्टीमेटम
Google CTA

चुनाव आयोग और खासकर मु्ख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विवाद के बीच CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग की है. CJP ने पहले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कहा था कि अगर CEC 48 घंटे में इस्तीफा नहीं देते हैं तो देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. लेकिन अब CJP ने नया अल्टीमेटम दिया है और साथ ही आंदोलन की तारीख और जगह का भी ऐलान कर दिया है. CJP के इस ऐलान के बाद चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महा आंदोलन कर रही है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.