CJP Mumbai Protest: शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का बड़ा बयान, कैमरे पर रखी अपनी बात!
Ashutosh Ranka on CJP Protest: 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने संगठन की रणनीति और आंदोलन के मुद्दों पर बात की. मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, जबकि CJP ने विरोध जारी रखने की बात कही है. जानिए आशुतोष रांका ने कैमरे पर क्या कहा और CJP की आगे की रणनीति क्या है.
ADVERTISEMENT

मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को लेकर आशुतोष रांका ने दिया बड़ा बयान(फाइल फोटो)
मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक सरगर्मी चरम पर है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले इस प्रदर्शन से ठीक पहले CJP के सह-संयोजक एवं प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कैमरे पर अपनी बात रखी. उन्होंने इस पूरे आंदोलन के उद्देश्यों और अपनी आगामी रणनीतियों पर खुलकर चर्चा की. विस्तार से जानिए पूरी बात.
