प्रदर्शन खत्म करने के बाद फिर भड़की CJP, सरकार को चेताते हुए लिखा- 'वादा करना ही नहीं, उसे निभाना भी होता है'
CJP Protest Updates: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को अपने वादे याद दिलाते हुए सख्त चेतावनी दी है. CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि असम, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है. उन्होंने सरकार से बातचीत के दौरान किए गए लिखित आश्वासन को पूरा करने की मांग की.
ADVERTISEMENT

CJP Protest Updates(फाइल फोटो)
जंतर-मंतर प्रदर्शन खत्म करने के बाद अब CJP ने एक बार फिर सरकार को चेताया है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार को अपने वादे को याद दिलाते हुए लिखा है कि वादा निभाना भी होता है. साथ ही उन्होंने अलग-अलग राज्यों के प्रदर्शनकारियों को धैर्य रखने की सलाह कहा है कि 'हम आपके साथ है'.
