बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की बेरहमी से हत्या, हरकत में आई पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में स्कूल का जायजा लेने से उपजे विवाद के बाद CJP कार्यकर्ता के घर पर हुए हमले में बुजुर्ग पिता की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना को लेकर राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी
Google CTA

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में स्कूल की व्यवस्था देखने गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक से खुन्नस खाकर उपद्रवियों ने उनके पूरे परिवार पर हमला बोल दिया. इस हिंसक वारदात में कार्यकर्ता के बुजुर्ग पिता बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.