जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, अब तक 33 लोगों ने गंवाई जान, 120 घायल, रेस्क्यू जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कई लोगों की मौत की आशंका है. प्रशासन ने खराब मौसम के बीच राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENT

किश्तवाड़ में बादल फटा
किश्तवाड़ में बादल फटा
google news

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पड्डर सब-डिवीज़न के चशोती इलाके में बादल फट गया है. जिससे बड़े पैमाने पर बढ़ आ गई है. बादल फटने के बाद बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है. दरअसल ये घटना चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास हुई, जिस वक्त बादल फटा उस वक्त यहां काफी लोग धार्मिक यात्रा के लिए इकट्ठा हुए थे.