कौन हैं अमेरिका से पढ़े अभिजीत दीपके जिन्होंने बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी', जिसके इंस्टा पर आई फॉलोअर्स का सुनामी !

जानें कौन हैं बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अभिजीत दीपके जिन्होंने बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP). जानें कैसे सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ यह वायरल आंदोलन और क्या है इसका राजनीतिक कनेक्शन.

ADVERTISEMENT

NewsTak
काकरोच जनता पार्टी के जनक अभिजीत दीपके.
google news

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (X और इंस्टाग्राम) पर पिछले 72 घंटों से एक अजीबोगरीब नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है- 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP). महज तीन दिनों के भीतर इस व्यंग्यात्मक और मजाकिया राजनीतिक मोर्चे से देश के 1 लाख से ज्यादा युवा जुड़ चुके हैं, जबकि इसके इंस्टाग्राम पर 21 मई को दोपहर 2:50 बजे तक 14.2 मिलियन फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं, जो बीजेपी के (8.8 मिलियन) फालोअर्स से ज्यादा है.