शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आ गया CJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने "Cockroaches won.. Democracy won!" का तंज कसते हुए इसे भ्रष्टाचार की हार बताया. इस अनोखी और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया से लेकर सियासत तक घमासान मच गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

NEET-UG परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों और धांधली को लेकर पिछले काफी समय से देश भर में छात्रों का गुस्सा देखने को मिल रहा था. लगातार होते विरोध-प्रदर्शनों और चौतरफा दबाव के बीच आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस कदम के बाद जहां एक तरफ राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं दूसरी तरफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.